नया क्या है
- अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जहानाबाद जिले के सभी प्रखंडों में दो-दो चापाकल मरम्मति टीम को जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह सभी टीम क्षेत्र में जाकर खराब पड़े चापाकलो का मरम्मत करेगी।
- उप विकास आयुक्त श्री मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निजात पाने हेतु जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा मनरेगा योजना के तहत जल-जीविका- हरियाली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आहर, पोखर, पइन की खुदाई, नल-जल, पक्की गली-नाली योजना, ईट भट्टी, विद्युत इत्यादि योजनाओं में जिले के 12869 प्रवासी मजदूरों को काम पाँच दिन में मुहैया कराया गया। साथ ही सोशल डिस्टेनशिंग का अनुपालन करने तथा मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने का निदेश दिया।