जहानाबाद जिले में विभिन्न प्रकार के उद्योग की स्थापना एवं श्रमिकों को उनके स्कील के अनुसार विभिन्न कामों में लगाने हेतु जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा उद्योग मार्गदर्शिका, जहानाबाद में कैसे लगाये उद्योग का प्रकाशन कराया गया है, जिसमें जहानाबाद में उद्योग लगाने हेतु आधार-भूत संरचना, कम्यूनिकेशन, परिवहन व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, बिजली की स्थिति यहाॅ के उद्यमियों एवं श्रमिकों का उद्योग धंधे के प्रति लगाव सहित विभिन्न आयामों का उल्लेख किया गया है, जो यहाॅ के उद्यमियों के लिए गागर में सागर साबित होगा। इस उद्योग मार्गदर्शिका का विमोचन जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, उप विकास आयुक्त श्री मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों को बताया कि जिले में विभिन्न व्यवसाय को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत् व्यवसायियों को नया व्यवसाय प्रारंभ करने में सहयोग दिया जाएगा।

प्रकाशित तिथि : 10/06/2020
Book

Book Book Book Book Book Book Book Book