जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा कोरोना वायरस के कारन अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों, व्यक्तियों के स्वागत के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। जिले मे प्रवासी मजदूरो, छात्रो, व्यक्तियो को क्वारेंटाईन कैम्पस तक पहूचाने के लिए वाहन कोषांग द्वारा आवश्यकतानुसार वाहन की तैयारी कर ली गई है। वाहन कोषांग का गठन कोड़ना थाना के निकट किया गया है। सभी प्रवासी मजदूर, छात्रों, व्यक्तियों को क्वारेंटाईन कैम्पस में 21 दिनों के लिए रखा जाएगा। साथ ही सभी क्वारेटाईन कैम्पस पर चिकित्सक, भोजन, पेयजल शौचालय इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर ली गई है जिला प्रशासन जहानाबाद अब अप्रवासी मजदूरों कामगारों छात्रों के स्वागत के लिए तैयार है।

प्रकाशित तिथि : 01/05/2020
Qcamp1

Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp Qcamp QcampQcamp1