जिले में नए राशन कार्ड निर्गमन के लिए माह अप्रैल एवं मई 2020 में आवेदन प्राप्त कर, जांचोपरांत योग्य आवेदकों का नया राशन कार्ड निर्गत किया गया हैI जिसको अभियान चलाकर वितरण किया जा रहा है, 25 जून 2020 तक वितरण का कार्य पूर्ण करने का आदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया हैI
सरकार के निर्देश के आलोक में वापसी श्रमिकों को रोजगार/स्वरोजगार देने हेतु काउंसलिंग टीम बनाकर“रोजगार/स्वरोजगार परामर्श कार्यक्रम सप्ताह(22 जून से 27 जून तक)”का शुभारंभ किया गया,इसमें रोजगार/स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु उचित मार्गदर्शन/परामर्श दिए जा रहे हैI