विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्री नवीन कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित विकास भवन परिसर में वृक्ष लगा कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लगभग 8.5 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए नर्सरी तैयार कर ली गई है।
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्री नवीन कुमार द्वारा जिले में कोरोना वायरस के बचाव एवं जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के सभी पंचायतों एवं गाॅवों/टोलों में जा कर आमजनों को मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी संदेश देगा। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ‘‘मास्क पहननिये, काम पर चलिये’’ ‘‘कोरोना की होगी हार, मास्क पहनकर चलेगा बिहार’’।