प्रेस विज्ञप्ति

Filter by:
Inspection

जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा जहानाबाद जिले के मां कमला चंद्रिका टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, एरकी तथा हुलासगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय, बोरी में अवस्थित क्वारेंटाईन कैंपस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में संबंधित पदाधिकारियों को मूलभूत आवश्यकताओं यथा भोजन, पानी, नाश्ता की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था पर बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही क्वारेन्टाईन कैम्पस पर अवस्थित प्रवासी मजदूरो एवं अन्य लोगो से फिडबैक प्राप्त किया।

पबलिश्ड ऑन: 26/05/2020
Inspection

उप विकास आयुक्त श्री मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा जहानाबाद जिले के काको प्रखंड में सी.एल. एफ. /जीविका दीदी द्वारा मास्क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अबतक जीविका दीदी द्वारा 40 हजार मास्क तैयार कर पंचायत स्तर पर, प्रखंड स्तर पर तथा जिला स्तर पर उपलब्ध कराया गया है। जहानाबाद जिले को लगभग 4 लाख मास्क की आवश्यकता है।

पबलिश्ड ऑन: 26/05/2020