कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों को जहानाबाद जिले आने के उपरांत जिले के बोर्डर पर चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जाँच कर तथा दंडाधिकारियो द्वारा उनका निबंध कर उन्हें संबंधित प्रखंड के क्वारेंटाईन सेन्टर पर वाहन कोषाग से वाहन के माध्यम से भेजा जा रहा है।
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों, छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों के स्वागत तथा आवासन हेतु जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा जहानाबाद-पटना बोर्डेर, जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत सिद्धांत टीचर ट्रैनिग कालेज, रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत झुनाठी जहानाबाद-अरवल बोर्डेर, मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत जहानाबाद-गया बोर्डेर इत्यादि क्वारेंटाईन सेन्टर का निरीक्षण किया गया। साथ ही आने वाले प्रवासी मजदूरों, छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों के साथ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी को अच्छा वर्ताव करने का निदेश दिया तथा स्वास्थ्य जाँच के उपरांत उन्हें संबंधित प्रखंड के क्वारेंटाईन सेन्टर पर वाहन कोषाग से सम्पर्क कर भेजने का निदेश दिया।