जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से बचाव के लिए आज से अगले 5 दिनों तक लॉक डाउन(आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) किया गया हैंI लोगों को सख्ती से इसका अनुपालन करने की अपील की गईI साथ ही नियमों को अनदेखी करने वाले लोगों/वाहनों से दण्ड वसूल की गईI 15 दुकानों को सील किया गयाI
जिले में औद्योगिक विकास, स्वरोजगार एवं वापसी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के क्रम में आज पेभर ब्लौक इंडस्ट्रीज के नई इकाई का शुभारम्भ जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत भेवड़-सिकरिया में किया गयाI निश्चित रूप से इससे जिले में स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगाI