जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में किसानों को कार्य मुहैया करने हेतु काको, हुलासगंज तथा मोदनगंज प्रखंड के किसानों एवं किसान सलाहकार के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इन प्रखंडो में सोयाबीन की खेती अच्छी हो सकती है। सोयाबीन की खेती में कम पानी की आवश्यकता होती है तथा इसमें 1 एकड़ की खेती में लगभग 34 से 35 हजार की मुनाफा हो सकता है । उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उन्हें सोयाबीन का बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि वह सोयाबीन की खेती कर सकें।
जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार द्वारा विडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, मुखिया, वार्ड सदस्य के साथ कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा विडियो कान्फ्रेंस में सभी मुखिया को निदेश दिया कि पंचम वित्त आयोग के उपलब्ध राशि से जिले में जीविका दीदी द्वारा निर्मित मास्क को क्रय कर अपने-अपने क्षेत्र में जा कर लोगों के बीच मास्क का वितरण करावें। उन्होने बाहर से आये वापसी श्रमिक, जो होम क्वारेंटाईन कर रहे है, उसकी सतत निगरानी, निगरानी समिति द्वारा करने का निदेश दिया। साथ ही वापसी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। सोशल डिस्टेनशिंग का हर हाल में अनुपालन कराने का निदेश दिया गया।