जिले में आए प्रवासी मजदूरों एवं अन्य व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने हेतु अभियान स्तर पर कार्य चलाया जा रहा है, ताकि प्रवासी मजदूरों को शीघ्र काम मिले तथा कोरोना काल में आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति के कारण अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों एवं अन्य व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा स्किलमैप हेतु जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।