प्रेस विज्ञप्ति

Filter by:
Bussiness

जहानाबाद जिले में इंडस्ट्रियल हब को विकसित करने हेतु आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में व्यवसायिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में जिले के उद्योगपति, युवा व्यवसायियो इत्यादि द्वारा भाग लिया गया। जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर व्यवसायियों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन आपको सहयोग करने हेतु तत्पर है जहानाबाद जिला पटना एवं गया के बीच में होने के कारण मार्केटिंग की कोई समस्या ना होगी जिले में ट्रांसपोर्टेशन कम्युनिकेशन बिजली विधि व्यवस्था एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। युवा व्यवसायियो में जिले में व्यवसाय लगाने हेतु काफी उत्सुक एवं उत्साह दिखाई दिया।

पबलिश्ड ऑन: 18/05/2020
Train

जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आये श्रमिक एक्सप्रेस ट्रैन से लगभग 360 प्रवासी मजदूरो एवं अन्य लोगो को जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित अन्य पदाधिकारियों के देखरेख में सभी का स्क्रीनिंग किया गया श्रमिक एक्सप्रेस से जहानाबाद जिले में नालंदा अरवल तथा जहानाबाद के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए तथा उन्हें नाश्ता पानी उपलब्ध कराते हुए बस के माध्यम से स्वास्थ जांच कैंपस में भेजा गया जिसमें अरवल तथा नालंदा के लोगो का स्टेशन पर है स्क्रीनिंग कर उन्हें अपने अपने जिला के लिए रवाना कर दिया गया वही जहानाबाद जिले के लोगों को कडौना स्थित स्वास्थ्य जांच केंद्र में भेज दिया गया तथा उनके स्वास्थ्य जांच के उपरांत उन्हें संबंधित प्रखंड के क्वारेंटाईन टाइम सेंटर पर उनका निबंधन कर उन्हें आवासीय करने के लिए भेजा गया। साथी इन सभी यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

पबलिश्ड ऑन: 18/05/2020