जहानाबाद जिले में आ रहे विशेष ट्रेन से यात्रियों के सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जहानाबाद रेलवे स्टेशन का मुआयना करते हुए जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, उप विकास आयुक्त श्री मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संबंधित पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया कि बाहर से आए प्रवासी मजदूरों एवं अन्य व्यक्तियों के लिए भोजन, पेयजल इत्यादि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
जिला प्रशासन जहानाबाद द्वारा बाहर से आए हुए श्रमिकों एवं हुनरमंद व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा छोटे-छोटे उद्योग धंधे स्थापित करने हेतु उनके अनुभव के लाभ उठाने के लिए जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार के प्रयास से जहानाबाद जिले को इंडस्ट्रियल हब बनाने तथा जिला प्रशासन द्वारा युवाओं एवं श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।