सरकार के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले में जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार द्वारा जिला वासियों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में माईकिंग कराया जा रहा है, जिसमें आमजनो को जागरूक कर, उन्हें बताया जा रहा है, कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों, छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों को अपने गाँव/घर में प्रवेश वर्जित है। कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य जाँच के बाद सीधे अपने घर नहीं जाएंगे। उन्हें स्वास्थ्य जाँच कैम्पस में जांच किया जाएगा तथा लोगों को दो भागो में बाटा जाएगा जो लोग स्वस्थ रहेंगे उन्हें होम क्वारेटाईन में रहने तथा जो अस्वस्थ रहेंगे यथा- खासी, सर्दी, बुखार रहेगा तो उन्हें संबंधित प्रखंड में 21 दिनों के लिए क्वारेंटाईन सेन्टर रहेंगे।
जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में जहानाबाद जिले में जल जीवन हरियाली एवं सरकार के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल तथा पक्की नाली गली योजना को मनरेगा के तहत क्रियान्वयन हेतु सभी कर्मियों के साथ बैठक समाहरणालय स्थित ग्राम प्लैक्स भवन में आयोजित की गई। बैठक जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत जाँब कार्ड निर्गत कर काम दिया जाए।