प्रेस विज्ञप्ति

Filter by:
Inspection

करोना वायरस के मद्देनजर जहानाबाद जिले में आए प्रवासी मजदूरों, छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों को स्वास्थ्य कैम्पस में जांच का जायजा लेते जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष एवं उप विकास आयुक्त श्री मुकुल कुमार गुप्ता। जिला पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन्हें समुचित व्यवस्था तुरंत उपलब्ध कराया जाए तथा इन्हें संबंधित प्रखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजा जाए।

पबलिश्ड ऑन: 04/05/2020
Meeting

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर उप विकास आयुक्त श्री मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता मे कामगार मजदूरों को काम उपलब्ध कराने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि अबतक जहानाबाद जिले में मनरेगा के तहत 323 योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया, जिसमें कुल 10787 मजदूरों को काम मुहैया कराया गया है। बाहर से आये कामगार प्रवासी मजदूरों को जाँच कार्ड निर्गत किया जा रहा है। अभी तक 1906 प्रवासी मजदूरों को विभिन्न प्रखंड में जाँच कार्ड निर्गत किया गया। अभी तक 163 मजदूरों को काम मुहैया कराया गया है।

पबलिश्ड ऑन: 04/05/2020